उसके सिर पर सरकारी व निजी करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार तो बदल गई है लेकिन किसानों की हालत नहीं बदले। भाकियू उगराहां ने परिवार के लिए मांगा मुआवजा
पंजाब में कर्ज से परेशान किसानों की ओर से आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। के सुनाम ऊधम सिंह वाला के गांव तोलावाल के किसान गुरमेल सिंह 62 ने अपने खेत में वृक्ष से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने बताया कि किसान गुरमेल सिंह कर्ज से परेशान था। उसके सिर पर सरकारी व निजी करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार तो बदल गई है लेकिन किसानों की हालत नहीं बदले। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।