फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे संग पकड़े आरोपी को छोडऩे के आरोप में थाना प्रभारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। चिट्टे (हेरोइन) संग पकड़े आरोपी को छोड़ने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फाजिल्का के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने थाना अरनीवाला के प्रभारी सुनील कुमार का तबादला कर दिया है। आरोप है कि प्रभारी ने पैसे लेकर आरोपी को छोड़ा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण जोगिंदर सिंह वासी अरनीवाला, दशमेश नगर ने कहा कि चिट्टा सरेआम बिक रहा है। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस पैसे लेकर इन्हें छोड़ देती है। यहां के थाना मुलाजिमों का पठानकोट तबादला करना चाहिए। जोगिंदर ने कहा कि दो दिन पूर्व पुलिस ने कुछ नौजवानों को पकड़ा था, उनके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। ये बात पुलिस वालों ने खुद उन्हें बताई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दो साल से गांव में नशा बिक रहा है। गांव में इतने नशेड़ी हैं कि बहन-बेटी कहीं आ जा सकती नहीं है। नशेड़ी साइकिल, घर से रसोई गैस व मोबाइल तक चोरी कर लेते हैं। अरनीवाला पुलिस और यहां के विधायक उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फाजिल्का के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए थाना अरनीवाला के प्रभारी सुनील कुमार का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें