फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल वसूलने गए मुलाजिमों को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
गांव चक शिकार गाह (फिरोजपुर) में पुलिस को अपने जख्म दिखाते जेई जोगिंदर लाल। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव चक शिकारगाह में बिजली बिल की बकाया धनराशि दो लाख 79 हजार 420 रुपये वसूलने गए जेई और अन्य मुलाजिमों पर लाठियों व तेजधार हथियारों से ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस वारदात में जेई व उपमंडल अधिकारी के अलावा अन्य मुलाजिम जख्मी हुए हैं। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों को नामजद कर 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी इंजीनियर रमेश चंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी टीम गांव चक शिकार गाह में किसान बख्शीश सिंह पुत्र मलूक सिंह से बिजली बिल की बकाया धनराशि दो लाख 79 हजार 420 रुपये वसूलने गई थी। वहां पर उक्त परिवार के सदस्य व गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों को घेरकर बंधक बना लिया और उन पर लाठियों व तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें उनका उपमंडल अधिकारी व जेई जोगिंदर लाल के अलावा अन्य मुलाजिम जख्मी हो गए। जेई जोगिंदर लाल गंभीर जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने बिजली मुलाजिमों को ग्रामीणों से छुड़वाया। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने सहायक कार्यकारी इंजीनियर रमेश चंद्र के बयान पर आरोपी बख्शीश सिंह, गुरमेल सिंह, हरजीत सिंह, जगरूप सिंह, गुरमेज सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, संतोख सिंह समेत 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

गांव चक शिकार गाह (फिरोजपुर) में मुलाजिमों की टीम को घेर कर लाठियों से हमला करते ग्रामीण।- फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें