फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब ने त्रिपुरा में मुस्लिम समाज पर हो रहे हमलो के खिलाफ राष्ट्रपति को दिया मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब ने प्रदेशाध्यक्ष सरवर गुलाम सब्बा की अगुवाई में त्रिपुरा में अल्पसंख्यक समाज और धार्मिक स्थानों पर हमलों के विरोध में फगवाड़ा में रोष-प्रदर्शन किया। मोर्चा ने त्रिपुरा सरकार का पुतला जलाया और सरकार को भंग करने के लिए एक मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम एसडीएम फगवाड़ा को दिया। इसके साथ ही एक मांग पत्र बिहार के मुख्यमंत्री के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा को सरेआम पोस्टर लगा कर धमकी दिए जाने के खिलाफ दिया गया।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन के दौरान दिए गए मांगपत्र में अध्यक्ष सरवर गुलाम सब्बा ने बताया कि त्रिपुरा में सियासी शह पर एक वर्ग द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गुरु के खिलाफ गलत व एतराज योग्य शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है। यह सब कुछ भारतीय संविधान की धर्म निरपेक्षता की मूल भावना के खिलाफ है तथा देश व समाज को तोड़े जाने का काम किया जा रहा है। लोकल पुलिस भी दंगाइयों का साथ दे रही है। मोर्चा ने राष्ट्रपति से मांग की कि त्रिपुरा सरकार को तुरंत भंग किया जाए व राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
इस मौके पर हाफिज इंतजार जंडयाला, मौलाना जिया उल हक, मौलाना नसीम, अहमद, मास्टर कमरूल, इजाज सलमानी, हाफिज रियाज, नूर इस्लाम, दानिश, ताजीम कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें