फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी जीजा-साला पहुंचे अमृतसर जेआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी जीजा-साला को गहन पूछताछ करने के लिए अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) भेजा गया है। यहां राष्ट्रीय स्तरीय सुरक्षा एजेंसियां दोनों आरोपियों से टिफिन बम और उनके साथियों के बारे में गहन पूछताछ करेंगी। बता दें कि पंद्रह सितंबर को रात करीब सवा आठ बजे जलालाबाद की सब्जी मंडी के पास ब्लास्ट हुआ था। इसमें इनका एक साथी मारा गया था। क्योंकि वह बाइक की पेट्रोल वाली टंकी के नीचे टिफिन बम लगाकर सब्जी मंडी में तबाही के लिए रखने जा रहा था कि रास्ते में ही ब्लास्ट हो गया और उसके चिथड़े उड़ गए। इसके बाद की जांच में जलालाबाद के सीमांत गांव धर्मूवाला से टिफिन बम बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी चांदीवाला जिला फिरोजपुर और उसका जीजा प्रवीन कुमार वासी गांव धर्मूवाला (जलालाबाद) से गहन पूछताछ के लिए अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा है। प्रवीन के खेत से पुलिस को टिफिन बम मिला था। जबकि ब्लास्ट में सुक्खा के रिश्तेदारी में लगते भाई बलविंदर सिंह वासी निहंगे वाले झूग्गे की मौत हो चुकी है। टिफिन बम मिलने के बाद से पुलिस ने जीजा-साला के घरों की तलाशी लेने के अलावा रिश्तेदारों से गहन पूछताछ शुरू की है। जानकारों का कहना है कि पुलिस को सुक्खा के घर से तलाशी के दौरान भारी संख्या में नकदी मिलने की बात कही जा रही है। अब दोनों को अमृतसर स्थित जेआईसी में भेजा गया है। यहां इनसे राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अपने तरीके से पूछताछ करेगी। दोनों का रिमांड 27 सितंबर तक का है।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने फिरोजपुर में धमाके करने की साजिश रची थी और धमाके किए भी थे, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। फिरोजपुर की नमक मंडी में ज्वलनशील पदार्थ से एक मनियारी की दुकान में ब्लास्ट किया था। ये इतना शक्तिशाली नहीं था, सिर्फ दुकान में आग लग गई थी। लेकिन आवाज बहुत ज्यादा थी। उस दिन भी आरोपियों ने कई धमाके करने थे, लेकिन पहले धमाके में ही इनका एक साथी आग में झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें