फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दरिंदगी: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, मां ने पिता, दादा और चाचा पर लगाए आरोप, सभी फरार

Mon, 25 Apr 2022 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को तलब किया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म और 6 दिन बाद घटनाक्रम का पता चलने के बाद जबाव-तलब किया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म 6 दिन पहले हुआ है।
विज्ञापन
जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना रामामंडी के एरिया में घर में अकेली मासूम से दुष्कर्म के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना छह दिन पहले की है। बच्ची को गंभीर अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की मां ने बच्ची के पिता, दादा और चाचा पर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, वह रात को काम पर जाती है, पीछे घर में तीनों ही मौजूद रहते हैं। वहीं मां के बयान के बाद बच्ची के पिता, दादा और चाचा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मासूम की मां एक निजी अस्पताल में नर्स है और रात को ड्यूटी करती है। जब रविवार सुबह घर लौटी तो बच्ची के कराहने की चीखें उसके कानों में पड़ी। पहले उसने इतना गंभीरता से नहीं लिया। सोचा कि कहीं गिर गई होगी। चोटिल होने के कारण रो रही होगी। जब बच्ची बार-बार दर्द होने की बात कहने लगी और उसका रोना बंद न हुआ तो बच्ची की मां को शक हुआ। उसने चेक किया तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट में खून के निशान मिले। वह बच्ची को जांच के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने जांच में पाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजनों ने तुरंत इस बारे में पुलिस थाना रामामंडी को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत जांच शुरू कर दी। 

वहीं इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को तलब किया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म और 6 दिन बाद घटनाक्रम का पता चलने के बाद जबाव-तलब किया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म 6 दिन पहले हुआ है इसका पता तब चला जब डॉक्टरों ने जांच के बाद मां को बताया। मां का आरोप है कि बच्ची को डराया गया है और वह कुछ भी नहीं बोल रही है। 

एएसआई ने मां से कहा- अगर कार्रवाई करवाई तो परेशान हो जाओगी

बच्ची से दुष्कर्म के बाद बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस ने महिला को कार्रवाई करवाने पर परेशानियां गिनवाई तो वह पीछे हट गई। महिला को लगा कि उसकी 3 साल की बच्ची का भविष्य दांव पर लग जाएगा। उसे थाना रामामंडी के एएसआई ने कई और भी बातें कहीं थी। जब ये मामला मीडिया में उछला तो देर रात पुलिस ने अस्पताल जाकर मां के बयान दर्ज किए। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है पर वह कुछ भी नहीं बोल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें