फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: यूनियन बैंक में 16 लाख की डकैती के पांच आरोपी काबू, यूथ कॉमनवेल्थ गेम का गोल्ड मेडलिस्ट था डकैती का सूत्रधार

Mon, 25 Apr 2022 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

डकैती का मुख्य आरोपी सोनी छाबा फिलहाल आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात है। सोनी छाबा जूडो का इंटरनेशनल खिलाड़ी है। उसने यूथ कॉमनवेल्थ गेम 2017 में जूडो में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
यूनियन बैंक में डकैती के आरोपी काबू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में सीआरएम लॉ कॉलेज के पास स्थित यूनियन बैंक में 16.19 लाख रुपये की डकैती के पांचों आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बैंक डकैती का सूत्रधार जूडो खिलाड़ी सोनी छाबा आईटीबीटी दिल्ली में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह वर्ष 2017 में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक जीता चुका है। पुलिस ने आरोपियों से ढाई लाख रुपये, बैंक के सुरक्षाकर्मी से छीनी गई बंदूक और एक अवैध हथियार बरामद किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नंगथला गांव निवासी जूडो खिलाड़ी सोनी छाबा, जींद के खरकरामजी निवासी सोनू, भाटला निवासी प्रवीन, सोनीपत के नवीन और सोनीपत के चिडाना निवासी विकास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया जहां से उन्हें आठ दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बुरी संगत में आकर और जल्द अमीर बनने के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने वारदात की साजिश रची। 

सोनी ने ही तीन दिन पहले की थी बैंक में रेकी 
एसटीएफ टीम के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और हिसार पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डकैती की वारदात के सात दिन में आरोपियों को पकड़ लिया है। डकैती में नंगथला का सोनी छाबा सूत्रधार है। गिरोह का सरगना जींद के गांव खरक रामजी का निवासी सोनू है।

 

आरोपी सोनू पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात से तीन दिन पहले आरोपी और जूडो खिलाड़ी सोनी ने रेकी की थी। उसने ऐसा बैंक चुना तो एकांत में हो और वहां पर लोगों की आवाजाही कम हो। वारदात को अंजाम देने के बाद सोनी ने ही अपने साथियों को रूट मैप दिया था। जिसके जरिये वे लोकल रास्तों से होते हुए जीरकपुर पहुंचे थे। यहीं से नवीन ने एक कंपनी से कार किराये पर ली थी और उसे वारदात के अगले दिन वापस कर दिया था। 

विज्ञापन


सीसीटीवी में कार का नंबर और एक आरोपी की तस्वीर हो गई थी कैद 
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले नवीन जीरकपुर की एक कंपनी से किराये पर कार लेकर आया था। हिसार पहुंचने के बाद नवीन ने कार की दोनों नंबर प्लेट निकाल दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार के आगे की नंबर प्लेट लगा दी थी।

 

जिस रूट से गए उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके कारण कार का नंबर मिल गया। जीरकपुर की कंपनी में जाकर पूछताछ की। पुलिस ने वहां पर एक आरोपी का फोटो मिला जो कार किराये पर लेकर गया था। फुटेज और फोटो का मिलान किया तो दोनों एक ही निकले, उसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ी और पुलिस पांचों आरोपियों तक पहुंची। तीन आरोपियों को हिसार के जीजेयू के सामने से जबकि दो आरोपियों को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है।

जुलाई 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हो चुका है सोनी का चयन 
वर्ष 2017 में इंग्लैंड के भामास में 17 से 20 जुलाई तक यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित किए। हरियाणा की ओर से जूडो खिलाड़ी सोनी छाबा ने प्रतिनिधित्व किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में सोनी छाबा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सोनी 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा नेशनल स्तर पर कई मेडल जीत चुका है। जुलाई 2022 में बर्मिंघम, इंग्लैंड होने वाले कॉमनवेल्थ के लिए भी सोना का चयन हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें