फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में खौफनाक वारदात: फैक्ट्री में साथ काम करने वाले व्यक्ति ने महिला पर उड़ेली तेजाब की बोतल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Aug 2021 08:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, महिला की हालत नाजुक है और अस्पताल में भर्ती है। फैक्ट्री कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि उसने महिला पर तेजाब क्यों फेंका, इसकी वास्तविक वजह का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। घटना फोकल प्वाइंट की है। यहां एक दिव्यांग महिला पर साथ काम करने वाले श्रमिक ने तेजाब फेंक दिया। वारदात मामूली कहासुनी के बाद हुई तो काम करने वाले व्यक्ति ने तेजाब की बोतल महिला के सिर पर डाल दी। तेजाब को फैक्टरी में ही इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन

 
पीड़ित महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वाली है। कुछ वर्ष पहले फैक्टरी में काम करते समय उसका एक पैर आंशिक रूप से खराब हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महिला की बहू ने बताया कि आरोपी सोहन लाल करीब पांच वर्षों से सास का परिचित है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था और साथ बैठकर खाते-पीते भी थे। दोनों नट बोल्ट बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। 
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता के साथ सोहन लाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। फैक्टरी में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। फिलहाल तेजाब फेंकने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें