फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: घर आने की जिद करने पर प्रेमिका की हत्या, मुजफ्फरनगर में फेंकी थी लाश, अब प्रेमी समेत तीन आरोपी गए जेल

Mon, 30 Aug 2021 07:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एसएसपी ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव पिलखनी जयंतीपुर निवासी सोनिया 17 अगस्त को लापता हुई थी। 21 अगस्त को उसका शव मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में एक ट्यूबवैल से बरामद हुआ। 
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अपहरण के बाद युवती की हत्या करने वाले प्रेमी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के घर आने की जिद करने पर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया और फिर शव को मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में फेंक दिया था।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव पिलखनी जयंतीपुर निवासी सोनिया 17 अगस्त को लापता हुई थी। 21 अगस्त को उसका शव मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में एक ट्यूबवेल से बरामद हुआ था। 

इसके बाद युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी राज मिस्त्री राम सिंह को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। सोनिया को वह अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया था। युवती ने जब घर आने की जिद की तो उसने अपने दोस्त थाना फतेहपुर के गांव अलीवाला निवासी भगवान सिंह और गांव हलवाना निवासी धर्मवीर के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें