फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में वारदात: जमीन विवाद में युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, भड़के परिजनों ने शव रखकर ट्रैफिक जाम किया

Fri, 05 Nov 2021 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

आरोपी पहले भी फायरिंग कर दहशत फैला चुका था, जिसके बाद तीन माह पहले उसका असलाह लाइसेंस कैंसिल करने के लिए डीसी को पत्र भेजा गया था लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया और शुक्रवार को आरोपी ने युवक की हत्या कर दी।  
विज्ञापन
मृतक लाडी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के कस्बा महितपुर में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।  मृतक की पहचान महितपुर के रहने वाले लाडी घुम्मन (35) के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण जमीनी विवाद है। हत्यारोपी प्रीतपाल सिंह प्रीत मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है, जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम यूपी की तरफ भी रवाना की गई है। वहीं वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और मृतक के समर्थकों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बरगाड़ी बेअदबी मामला: डेरा प्रमुख से आठ नवंबर को सुनारिया जेल में पूछताछ करेगी एसआईटी, रोहतक के डीएम को लिखा पत्र 

जानकारी के अनुसार लाडी घुम्मन शुक्रवार सुबह 9 बजे ट्रैक्टर से अपने खेत में गया था। वहां पर पहले से लखीमपुर खीरी का रहने वाला प्रीतपाल सिंह प्रीत बैठा हुआ था। उसने अपनी लाइसेंसी पंप गन से लाडी को तीन गोलियां मारी, जिससे लाडी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने लाडी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की सूचना पाते ही एसपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ संवेदना प्रकट कर आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि प्रीतपाल सिंह प्रीत मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और उसकी शादी महितपुर में हुई थी। 35 साल का प्रीतपाल सिंह अपने ससुराल में आकर उनकी जमीन की देखभाल करता था। उसके ससुराल वालों की जमीन के साथ ही लाडी की जमीन लगती थी। जिसका रास्ता प्रीतपाल की जमीन के साथ से निकलता था। आरोपी इस रास्ते को बंद करना चाहता था और इसी को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को लाडी अपनी जमीन पर ट्रैक्टर चला रहा था तो प्रीतपाल ने तीन फायर कर उसको मार डाला और फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रीतपाल सिंह ने पहले भी फायरिंग कर दहशत फैलाई थी, जिस कारण तीन माह पहले स्थानीय एसएसपी ने उसका असलाह लाइसेंस कैंसल करने के लिए डिप्टी कमिश्नर को पत्र भेजा था लेकिन डीसी ने उसका संज्ञान नहीं लिया और आरोपी का लाइसेंस कैंसल नहीं किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें