फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में कार बैक कर मारी टक्कर, मौत

Sun, 28 Aug 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर (जालंधर)
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव नूरपुर चट्ठा में जाम नाली को खोलने पर रविवार सुबह हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने कार बैक करते समय दूसरे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन लाल निवासी गांव नूरपुर चट्ठा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कंवरपाल ने कहा कि गांव नूरपुर चट्ठा के रहने वाले मृतक दर्शन लाल के घर की गली के आगे जाकर नाली जाम हो गई थी। यह पानी आरोपी चरणजीत सिंह  के घर के पास आकर रुक गया था। उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह वहां नाली को खोलने गया तो उसका आरोपी चरणजीत सिंह से झगड़ा हो गया।

इसके बाद गुस्साए आरोपी चरणजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार घर के अंदर से निकाली और बैक करते समय दर्शन लाल को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दर्शन सिंह नीचे गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे जगतार की शिकायत पर आरोपी चरणजीत के खिलाफ केस दर्ज लिया। हादसे के बाद से ही आरोपी कार सहित फरार है। उसे पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें