फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले रहते बुजुर्ग की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 28 Aug 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव बाम में शनिवार रात को घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव बाम में अकेले रहते रसाल सिंह (72) के नाम करीब 32 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी की लंबे समय पहले मौत हो गई थी और उसकी कोई भी संतान नहीं है। शनिवार रात को भी वह अपने घर की छत पर सोया हुआ था। घर के पीछे खाली पड़े स्थान से छत पर चढ़कर किसी ने उसका कत्ल कर दिया। 

इसकी जानकारी रविवार सुबह उस समय मिली जब उसका नौकर चाय लेकर गया। जब रसाल सिंह ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने गांव के सरपंच व अन्य लोगों को सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी गुरमेल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मकान की लॉबी में पड़े शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का कोई भी निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्र्रभारी गुरमेल सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों के अनुसार मृतक की तीन बार शादी हुई थी। मगर कुछ समय के बाद उसकी पत्नी के साथ अनबन हो जाती थी और तलाक हो जाता था। अब कुछ समय से उसका बठिंडा की एक महिला के साथ भी अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें