फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में वारदात: छह बदमाशों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, फायरिंग में एक युवक की मौत

Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपी बदमाशों को ट्रेस कर लिया है। इनमें से तीन की पहचान सतनाम सिंह भोखड़ा, काली और बिल्ला के तौर पर हुई है। आरोपियों और मृतक व घायल युवक के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसमें हुसनप्रीत और बूटा सिंह ने आरोपियों के एक साथी की बाजू तोड़ दी थी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के अजीत रोड पर गुरुवार शाम को छह बदमाशों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर गोली मार दी। हुसनप्रीत निवासी महमा भगवाना की सीने में गोली लगने से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक बूटा सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी एच और सीआईए स्टाफ 1 की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता 

सीआईए स्टाफ 1 के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि हुसनप्रीत सिंह अपने दोस्त बूटा सिंह के साथ अजीत रोड की छह नंबर गली के पार्क में मौजूद था। इस दौरान छह युवक आए और तेजधार हथियारों से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग भी की। इसमें एक गोली हुसनप्रीत के सीने में लगी और दूसरे युवक को छर्रे लगे। घटना के बाद दोनों युवकों को लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। हुसनप्रीत की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बूटा सिंह की दोनों टांगों को आरोपियों ने बुरी तरह से तोड़ दिया। हालत गंभीर होने कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बदमाशों को ट्रेस कर लिया है। इनमें से तीन की पहचान सतनाम सिंह भोखड़ा, काली और बिल्ला के तौर पर हुई है। आरोपियों और मृतक व घायल युवक के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसमें हुसनप्रीत और बूटा सिंह ने आरोपियों के एक साथी की बाजू तोड़ दी थी। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने दोनों युवकों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

कांग्रेस राज में गैंगवार बढ़ रही है। सरेआम गोलीबारी हो रही है। कोई देखने वाला नहीं है। - सुखबीर सिंह बादल, शिअद प्रमुख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें