फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सैनिक के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती, सोने-चांदी के जेवरात समेत 63 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

Thu, 21 Oct 2021 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एक सैनिक के घर पर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 63 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय के कमाला गांव में बुधवार रात बदमाशों ने सैनिक के परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात व 47 हजार रुपये लूटकर ले गए। वे जाते समय परिजनों को कमरे में बंद कर गए। उन्हें दूधिया ने गुरुवार सुबह बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, मामले को चोरी में दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ग्राम कमाला के अजयपाल पुत्र धनपाल ने बताया कि वे मेरठ डिपो में टीआई के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई कृष्णपाल सेना में हवलदार हैं। वह असम में तैनात हैं। दोनों के परिवार एक ही मकान में रहते हैं। वे सभी मकान में छत पर बने कमरों में सोए हुए थे। उसने बताया कि बुधवार रात तीन बदमाश मकान में घुस गए, जबकि तीन नीचे खड़े रहे। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और तमंचे लिए थे। तमंचे के बल पर बदमाशों ने पहले बच्चों को बंधक बनाया और इसके बाद अजयपाल के कमरे में पहुंचकर उसके हाथ-पैर बांधकर सोफे पर डाल दिया। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने संदूक व अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात समेत 47 हजार रुपये लूट लिये। बदमाश जाते वक्त अजयपाल, उनकी पत्नी व तीन बच्चों के अतिरिक्त भाई कृष्णपाल की पत्नी ललिता व दो बच्चों को कमरे में बंद कर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

वहीं गुरुवार सुबह दूधिया आया तो वे उसकी मदद से कमरे से बाहर आए। इसके बाद एसपी, सिंघावली अहीर पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की और इसके बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार परिजनों को कमरे में बंद करके चोरी की गई है। इसलिए मामला चोरी में दर्ज किया गया है। इस घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें