फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: नशे के लिए हैवान बना पोता, दादी की हत्या कर लूटे गहने, खेतों में फेंका शव

Thu, 15 Jun 2023 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

घटना 13 जून की है। मृतका के बेटे दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी माता हरमिंदर कौर बाहर खेतों में बने घर में रहती थी। वहां से उनके बड़े भाई का बेटा रणवीर सिंह, दलजीत सिंह के घर पर आया और कहने लगा कि दादी हरमिंदर कौर को उनकी माता कमलजीत कौर ने घर पर बुलाया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब में अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की पहचान हरमिंदर कौर के तौर पर हुई है। अमलोह पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान रणवीर सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की यूके में मौत, तिरंगे के अपमान का आरोपी था

पुलिस थाना अमलोह में डीएसपी जंगजीत सिंह व एसएचओ हरकेश कौशिक ने बताया कि यह घटना 13 जून की है। मृतका के बेटे दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी माता हरमिंदर कौर बाहर खेतों में बने घर में रहती थी। वहां से उनके बड़े भाई का बेटा रणवीर सिंह, दलजीत सिंह के घर पर आया और कहने लगा कि दादी हरमिंदर कौर को उनकी माता कमलजीत कौर ने घर पर बुलाया है। पोते ने दादी को कार में बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में खनियाण गांव के मुख्य रास्ते पर उनकी माता हरमिंदर कौर का शव खेतों से बरामद हुआ। माता के हाथों में पहनी सोने की चूड़ी, दो सोने की अंगुठियां, एक मोबाइल फोन गायब था। लोगों ने खेतों में शव देख पुलिस को सूचित किया। वृद्धा के कान से खून निकल रहा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पोते रणबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए गहने और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें