फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गोहाना के 85 आढ़तियों के साथ ठगी, 11.57 करोड़ लेकर भागे तीन फर्म संचालक, पढ़ें ये रिपोर्ट

Thu, 15 Jun 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत दी कि सतबीर जैन, राहुल जैन और नितिन जैन ने फर्म बनाकर गोहाना अनाज मंडी में कार्यालय बना रखा है। तीनों ने मिलकर गोहाना के 85 आढ़तियों से धान की खरीद की थी। धान के बदले तीनों को आढ़तियों के 11 करोड़ 57 लाख रुपये देने थे।
विज्ञापन
थाना गोहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपतक के गोहाना के आढ़तियों ने तीन फर्म संचालकों पर उनके धान के 11.57 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीडि़त आढ़ती ने मामले की शिकायत डीसीपी गोहाना को दी है। जिसके बाद सिटी थाना गोहाना पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि धान की फसल के रुपयों के साथ ही साढ़े तीन करोड़ रुपये ब्याज की देनदारी भी है।

विज्ञापन

प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत देकर दर्ज कराया मुकदमा
गोहाना अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने डीसीपी को शिकायत दी कि सतबीर जैन, राहुल जैन और नितिन जैन ने फर्म बनाकर गोहाना अनाज मंडी में कार्यालय बना रखा है। तीनों ने मिलकर गोहाना के 85 आढ़तियों से धान की खरीद की थी। धान के बदले तीनों को आढ़तियों के 11 करोड़ 57 लाख रुपये देने थे।

इसके साथ ही उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये की ब्याज की राशि भी थी। उन्हें पता लगा कि 13 जून की रात को तीनों अपने परिवार संग अपनी गाडिय़ों में भाग गए हैं। इससे आढ़तियों को भारी नुकसान की आशंका है। उन्होंने डीसीपी से मामले में कार्रवाई कर उनकी नकदी वापस दिलाने की मांग की। जिस पर डीसीपी के निर्देश पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें