फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: टांडा जा रही बस सुभानपुर में पलटी, कई सवारियां जख्मी, एक वाहन को बचाते हुए हुआ हादसा

Tue, 15 Aug 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब में बस के पलटने से हादसा हो गया। जिसके कारण बस में बैठी कई सवारियों को चोटे आई है। पीआरटीसी बस कपूरथला से टांडा रूट के लिए रवाना हुई थी। नडाला-सुभानपुर रोड पर गांव ताजपुर-मुस्ताफाबाद मोड़ पर पहुंची तो एक वाहन को बचाने की वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
बस पलटने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुभानपुर में मंगलवार की सुबह कपूरथला डिपो से टांडा जाने के लिए निकली पीआरटीसी की बस सुभानपुर रोड पर गांव ताजपुर-मुस्ताफाबाद के बीच एक अन्य वाहन को बचाते हुए पलट गई। बस के पलटते ही सवारियां में चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बस के ड्राइवर, कंडक्टर और सवारियां को बाहर निकाला शुरू कर दिया। इस हादसे में कई सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि बाकी सवारियों को दूसरी बस की व्यवस्था करके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


पीआरटीसी बस नं.पीबी-09एस-3705 के ड्राइवर सतेंद्ररपाल सिंह निवासी पट्टी तरनतारन ने बताया कि यह बस रोजाना कपूरथला से टांडा रूट के लिए रवाना होती है। मंगलवार को ही बस तय समय पर चलकर सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर नडाला-सुभानपुर रोड पर गांव ताजपुर-मुस्ताफाबाद मोड़ पर पहुंची तो सामने से एक वाहन आ रहा था, जिसे साइड देकर बचाने के चक्कर में वह बस साइड करने लगा तो अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया।

जिससे बस पक्की सड़क से कच्चे रास्ते पर उतर कर पलट गई। उसने बताया कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को छु्ट्टी की वजह से बस में सवारियां कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा होता। ड्राइवर ने बताया कि हादसे के समय बस में केवल 6-7 सवारियां ही थी, जिनमें एक प्रवासी और उसे मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें