फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Crime News: साधू के वेश में पोस्टमास्टर ने जूनियर को डाकघर में मारी गोली, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Thu, 16 Mar 2023 08:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

आरोपी राजपाल सिंह मोगा के हेड पोस्ट ऑफिस में हेड पोस्ट मास्टर है। फायरिंग के बाद भागते समय गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पोस्ट आफिस में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले के एक डाकघर में तैनात प्रधान पोस्टमास्टर राज पाल सिंह ने मोगा से 20 किलोमीटर दूर गांव घोलिया खुर्द में कार्यरत सब पोस्टमास्टर जसविंदर सिंह को ऑफिस में घुस कर तीन गोलियां मार दी। हमले में जसविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें पेट और कंधे पर गोलियां लगी हैं। जसविंदर को मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


गोली मारने के बाद भाग रहे प्रधान पोस्टमास्टर राज पाल सिंह को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजपाल हमला करने के लिए साधू का वेश धरकर पहुंचा था। उसने साधुओं जैसा चोला पहन रखा था और नकली दाढ़ी लगा रखी थी। मोगा के एसपी (डी) अजय राज सिंह ने बताया कि राज पाल की जसविंदर के साथ कोई पुरानी रंजिश थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच विवाद क्या था। 

यह भी पढ़ें: Kotakpura Firing: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर, सुखबीर बादल को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वह एक्टिवा से गांव घोलिया खुर्द के सब पोस्ट ऑफिस पहुंचा। वहां राज पाल काफी देर तक  बैठा रहा। जब पोस्ट ऑफिस में कार्यरत लड़की ने काम के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह रुककर बताएगा। कुछ देर बाद सब पोस्टमास्टर जसविंदर सिंह ने उसे उठाकर यहां आने का कारण पूछा तो राजपाल ने उन्हें तीन गोलियां मार दी और मौके से भागने की कोशिश की लेकिन बाहर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें