फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड: कार मालिक बोला- आरोपी दोस्ती में लेकर गया था कार, दर्ज कराए बयान

Thu, 16 Mar 2023 04:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

कार मालिक सुनारिया निवासी मुकेश के कोर्ट में बयान दर्ज हुए हैं। वह बोला कि जगह की कमी के चलते अक्सर अखाड़े में ही कार खड़ी रहती थी। अब मामले में अगली गवाही चार अप्रैल को होगी। 66 में से मात्र 12 गवाह के बयान दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
रोहतक के जाट कॉलेज का अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज हत्याकांड में गुरुवार को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में वारदात के लिए प्रयोग की गई कार के मालिक सुनारियां निवासी मुकेश के बयान दर्ज हुए। मुकेश ने कोर्ट को बताया कि उसके पास कार खड़ी करने की जगह नहीं थी। अक्सर वह कार अखाड़े में खड़ी कर देता था। दोस्ती के चलते अखाड़े का कोच सुखविंदर कार का प्रयोग कर लेता था। अब मामले में अगली गवाही 4 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को जाट कॉलेज अखाड़ा में छह लोगों को गोली मारी गई थी। अखाड़े के मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि मुख्य कोच मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ा था। जबकि अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था, जहां उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अखाड़े के कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ था कि सुखविंद्र का मुख्य कोच मनोज के साथ तनाव चल रहा था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। वह इसके लिए यूपी के मुजफ्फनगर निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज की सहायता से हथियार खरीदकर लाया था।

पुलिस ने सुखविंद्र के साथ मनोज को भी गिरफ्तार किया था। मनोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। अप्रैल में गठित एसआईटी ने अखाड़े के कोच सुखविंद्र व यूपी निवासी मनोज के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मनोज पर आरोप है कि उसने आरोपी सुखविंद्र को हथियार दिलवाया है।

सफेद रंग की कार से फरार हुआ था आरोपी, मालिक के हुए बयान दर्ज
जांच में पुलिस ने आरोपी सुखविंदर से सफेद रंग की कार बरामद की थी। खुलासा हुआ था कि कार सुनारिया निवासी मुकेश की है। ऐसे में मुकेश के गुरुवार को अदालत में पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा व बचाव पक्ष के वकील गौरव ढुल की मौजूदगी में बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन


केस में 66 गवाह, अब तक 12 के बयान दर्ज
पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि केस के अंदर 66 गवाह हैं। अब तक मात्र 12 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें