फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: बंदूक की नोक पर लूटी कार, हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत; शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2026 03:58 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पठनकोट में रविवार देर रात बंदूक की नोक पर कार लूटने का मामला सामने आया है। पंजाब में हेड कांस्टेबल का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। चंडीगढ़ में संपन्न हुआ लोक आस्था का छठ महापर्व। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सीएम मान के गांव सतौज में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। अमृतसर में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

पठानकोट में बंदूक की नोक पर लूटी कार 
पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दो अज्ञात हथियारबंद आरोपियों ने बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार छीन ली। यह घटना डाउनटाउन रेस्टोरेंट के पास हुई, जिसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर की पुलिस व खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पठानकोट में हुई इस वारदात के मद्देनजर, पुलिस ने पठानकोट, गुरदासपुर से लेकर कठुआ, सांबा और जम्मू तक सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी और सघन चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत 
गुरदासपुर में मान कौर बाईपास के पास पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार के सदस्य की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में 6 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
अमृतसर में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई छह किलो से ज्यादा हेरोइन की खेप पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल छह किलो सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया। पढ़ें पूरी खबर 

संपन्न हुआ छठ महापर्व 
लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। देशभर समेत चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भास्कर की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर चंड़ीगढ़ के 42 सेक्टर में न्यू लेक पर माहौल भक्तिमय रहा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

सीएम मान के गांव में शिक्षकों का प्रदर्शन 
लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे पंजाब के शिक्षकों ने सोमवार को पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। स्टेट नेता हरजिंदर सिंह, रमेश्वर राय और दविंदर सिंह के नेतृत्व में कड़े सुरक्षा प्रबंधों को धता बताते हुए प्रदर्शनकारी शिक्षक मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सतौज स्थित उनके आवास के बिल्कुल सामने जा पहुंचे। आवास के बाहर जोरदार नारेबाजी और घेराव की कोशिश के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें