फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला हेड कांस्टेबल का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 16 Nov 2026 03:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के गुरदासपुर में एक हे़ड कांस्टेबल का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे यह शव मिला है। परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विनोद कुमार, मृतक हेडकांस्टेबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मान कौर बाईपास के पास पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की पहचान विनोद कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी कृष्णा नगर गुरदासपुर के रूप में हुई है। वह पठानकोट में पुलिस विभाग के वायरलेस विंग में तैनात थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या की है। 

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार इन दिनों फिल्लौर में ट्रेनिंग पर गए हुए थे। गत रविवार शाम ट्रेनिंग से लौटते समय उन्होंने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह मान कौर बाईपास के पास खड़े हैं और उन्हें वहां से घर ले जाएं। भाई जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो विनोद वहां नहीं मिले। 

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे तलाश के दौरान रास्ते में विनोद कुमार का शव खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि परिवार की ओर से गोली लगने की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया
विनोद कुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा राघव नौ साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रिंस महज पांच साल का है। उनके पिता सरदारी लाल का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में 70 वर्षीय बुजुर्ग मां कुंती देवी भी हैं। पत्नी प्रीति लखविंदर कौर गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक और घरेलू जिम्मेदारियां मुख्य रूप से विनोद कुमार ही संभाल रहे थे। उनकी संदिग्ध मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें