फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में बन रहे जोड़ा घर पहुंचीं प्रमुख शख्सियतें 

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचने वाली संगत के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के नजदीक तैयार किए जा रहे जोड़ा घर और पार्किंग की बेसमेंट के लेंटर डाले जाने के मौके पर कई प्रमुख शख्सियतें पहुंचीं। अरदास के बाद लेंटर की शुरुआत जयकारों की गूंज के बीच हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से संगतों की सहुलियत के लिए जोड़ा घर और वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण, जो समय की जरूरत है और इसको तैयार करने में बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालिया की सेवा सराहनीय है। इस दौरान शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर विशेष तौर पर पहुंचीं और कार सेवा में हिस्सा लिया।
उन्होंने बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालिया को कारसेवा के दौरान हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी संगत के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कारसेवा जल्द मुकम्मल हो जाएगी। इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालिया ने पहुंची प्रमुख शख्सियतों और कारसेवा में सहयोग देने वाली संगत का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें