फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: मिठाई देने के बहाने घर में घुसे युवक ने बच्चे के सामने रेता महिला का गला, खुद को भी किया जख्मी

Sat, 03 Sep 2022 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी संदीप सिंह सोनू ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। कल रात को वह दूध लेने गया हुआ था। उसकी पत्नी निर्मलजीत कौर उर्फ ज्योति और उसका पांच साल का बेटा शरणजोत सिंह घर में थे।
विज्ञापन
अमृतसर में महिला की हत्या का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिठाई देने के बहाने घर में घुसे पड़ोसी ने एक महिला का छुरे से गला रेत दिया। यह देख महिला का पांच साल का बच्चा भागकर पड़ोसियों के घर गया और उन्हें यह वाकया बताया। लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया और महिला को गंभीर हालत में पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक ने महिला का गला रेतने के बाद खुद को भी उसी हथियार से गंभीर रूप से जख्मी कर लिया और मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


रामतीर्थ रोड स्थित बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी संदीप सिंह सोनू ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। कल रात को वह दूध लेने गया हुआ था। उसकी पत्नी निर्मलजीत कौर उर्फ ज्योति और उसका पांच साल का बेटा शरणजोत सिंह घर में थे। उसके घर के पास ही किराए पर रहने वाले कुलजीत सिंह ने हाल ही में पास में ही एक प्लाट लिया था। उसी को लेकर आरोपी कल रात मिठाई का डिब्बा घर में देने आया लेकिन उसकी पत्नी ने उसे लौटा दिया।
 
कुछ देर बाद आरोपी दोबारा आया और उसने तेजधार हथियार से उसकी पत्नी का गला रेत दिया। आरोपी ने उसके बेटे पर भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन उसका बेटा पड़ोसियों के घर भाग गया और उन्हें सारी बात बताई। आरोपी पड़ोसियों के वहां पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने खुद को भी किया जख्मी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी कुलजीत सिंह ने अपने पड़ोस में रहने वाली निर्मलजीत कौर पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद खुद को भी उसी हथियार से जख्मी कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को भी जख्मी हालत में इलाके के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी की तलाश में इलाके के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम में उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें