फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: पारिवारिक विवाद में महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर खुद खा लिया जहर

Sat, 03 Sep 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले में हुई एक वारदात में नाराज महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर खुद भी जहर खा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र मीरानपुर सदर अली गांव में महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर खा लिया। उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम पदारथ वर्मा का पत्नी शांति देवी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर शुक्रवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने कुल्हाड़ी उठाकर पति पर प्रहार कर दिया। इससे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद वृद्ध महिला ने खुद भी खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया। उसे गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शांति देवी इस बात से नाराज थी कि राम पदारथ को जो पेंशन मिलती है वह उसे अपनी बहू को दे देते हैं।
विज्ञापन


उधर, राम पदारथ का घटना से पहले तक लगातार कहना था कि सेवानिवृत्ति के बाद जो धनराशि मिली थी, उसे शांति देवी ने अपने मायके पक्ष को दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा था। एसओ इब्राहिमपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की हालत गंभीर है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें