फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से अपनी पत्नी को ले जाने आये पति ने आत्म हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में खुदकुशी, पत्नी समेत दो काबू
विज्ञापन

पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव तारागढ़ स्थित ससुराल में युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी को मायके से लेने आया हुआ था। थाना किला लाल सिंह पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ आत् हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार पुलिस ने पत्नी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में धारीवाल के तरीजा नगर के रहने वाले रतन लाल ने बताया है कि उसके भाई अश्वनी कुमार (33) की बटाला के गांव तारागढ़ में शादी हुई थी। अश्वनी की पत्नी रोजी इन दिनों अपने मायके में थी थी। बीती 26 नवंबर को उसका भाई अश्वनी कुमार अपनी पत्नी रोजी को उसके मायके गांव तारगाढ़ लेने गया था। जाने से पहले ही भाई अश्वनी घर में एक पत्र लिखकर रख गया था कि यदि उसे ससुराल में कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदारी उसकी पत्नी औैर ससुराल के सदस्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अश्वनी की पत्नी रोजी ने उसे फोन किया कि अश्वनी कुमार उसके पास तारागढ़ आया है, जिसने बहुत ज्यादा नशा किया है और उसकी हालत ठीक नही है। इस पर अश्वनी का पिता हरबंस लाल बेटे की ससुराल गांव तारागढ़ पहुंचे। वहां अश्वनी मृत अवस्था में पड़ा था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रतनलाल के बयानों पर अश्वनी की पत्नी रोजी, ऊषा वासी तारागढ़, साजन कुमार गांव चौधरीवाल औैर अजय वासी भंगाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक अश्वनी की पत्नी रोजी और उसकी भाभी उषा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें