फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रात में केस की फाइल देने गए एएसआई की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 Nov 2023 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से तीन आरोपियों की पहचान के बाद एक आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। जंडियाला थाने की पुलिस पोस्ट नवां पिंड में तैनात एएसआई सरूप सिंह की कुछ लोगों ने वीरवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। दुबुर्जी-खानकोट गांव के लिंक रोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। जंडियाला पुलिस ने शुक्रवार को सुबह एएसआई का शव बरामद किया है। वारदात स्थल के पास ही एएसआई की एक्टिवा भी बरामद हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन हत्यारोपियों की पहचान कर ली है। एसपी (पीआईबी) गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि एक आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

एसपी सहोता ने बताया कि प्रताप एवेन्यू, जीटी रोड निवासी एएसआई सरूप सिंह नवां पिंड पुलिस चौकी में तैनात थे। वीरवार रात एएसआई के मोबाइल पर किसी का फोन आया और फोन करने वाले के साथ सरूप सिंह की काफी बहस हुई। इसके बाद करीब रात 8ः45 बजे सरूप सिंह एक्टिवा पर सवार होकर किसी केस की फाइल पुलिस चौकी नवां पिंड देने निकले। रात 9ः30 बजे सरूप सिंह के मोबाइल पर उनकी पत्नी कुलदीप कौर ने बात की तो एएसआई ने कहा कि जिसे फाइल देनी है, अभी आया नहीं और इसके कुछ देर बाद सरूप सिंह का मोबाइल फोन स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि एएसआई सरूप सिंह का मोबाइल बंद होने पर उनका बेटा लवप्रीत सिंह मां कुलदीप कौर के साथ सरूप सिंह को ढूंढने निकले। जब वे नवां पिंड चौकी पहुंचे तो पता चला कि एएसआई चौकी में पहुंचे ही नहीं। इसके बाद लवप्रीत सिंह रिश्तेदारों को साथ पूरी रात अपने पिता को तलाशते रहे, लेकिन एएसआई का कहीं कुछ पता नहीं चला।



लवप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह जब लवप्रीत सिंह अपने पिता की तलाश करते हुए दुबुर्जी से खानकोट गांव के लिंक रोड पर पहुंचे, तो एएसआई को वहां सड़क के किनारे गिरा हुआ पाया। उनके पिता खून से लथपथ थे और सिर में गोली लगी थी। पिता की एक्टिवा भी शव से कुछ ही दूरी पर पड़ी थी। सूचना के बाद पुलिस ने एएसआई का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन






वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों की शिनाख्त



एसपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तीन हत्यारोपियों की पहचान कर ली है। तरसिक्का का शरणप्रीत सिंह, जंडियाला गुरु थाने के तहत आने वाले गांव अकालगढ़ ढरपइंयां का विशालदीप सिंह और इसी गांव का वंश शामिल है। एसपी सहोता ने बताया कि आरोपी विशालदीप सिंह के घर से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें