फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में सृष्टि-2018 का शुभारंभ, इशारों-इशारों में ही हुआ इकरार और इजहार, देखें तस्वीरें... 

Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वार्षिक युवा उत्सव सृष्टि-2018 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मुख्य आयोजन तो एक फरवरी से शुरू होंगे लेकिन पांच दिवसीय महोत्सव के पहले ही दिन इशारों-इशारों में इकरार और इजहार की अदा ने माहौल में अपने अलग अंदाज से मस्ती के रंग घोल दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला

निबंध और क्विज प्रतियोगिता के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को इशारों-इशारों में एक खास शीर्षक समझना था और फिर उससे जुड़े गीत के साथ अभिनय करना था। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से शुरुआत हुई तो मस्ती और धमाल का यह सफर तालियों की गूंज के बीच एक से एक मनोरंजक पड़ावों से गुजरते हुए ‘लंदन देखा, पेरिस देखा’ तक पहुंचा। 

 
विज्ञापन

3 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में औपचारिक उदघाटन से पहले क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके बाद इशारों को पकड़ो प्रतियोगिता में एक बॉक्स से पर्चा निकलने के बाद संबंधित प्रतिभागी को उसमें लिखे शीर्षक के आधार पर उसका दृश्य प्रस्तुत करना था। इसमें सबने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
 

4 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला

आयुष अशोष ने अपने मुंह मिया मिठ्ठु बनना, ऐश्वर्या ठाकुमर और आरोही ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे शीर्षक पर उसके दृश्य को दर्शाकर सभी की वाहवाही लूटी। इसके अलावा फिल्म लंदन पेरिस, बनारस के अस्सी घाट, सारनाथ, सत्यम शिवम सुंदरम, बीएचयू लिंबडी कार्नर आदि का दृश्य भी प्रदर्शित किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
उधर संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपायम, संकाय प्रमुख प्रो. वंदना बोस, विश्वविद्यालय छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह आदि ने महोत्सव का शुभारंभ किया।  इस दौरान उन्होंने सृष्टि टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही पाठ्येत्तर क्रियाकलापों में भी बढ़चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान छात्र सलाहकार प्रो. कल्याण घड़ेई ने महोत्सव पर बना गीत प्रस्तुत करने के साथ ही होने वाले आयोजनों की जानकारी। चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन अतिथियों की ओर से न्यूज लेटर का लोकार्पण किया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
इसमें महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ही इस दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के विवरण के साथ ही वर्तमान और पूर्व में बनी आयोजन समिति के सदस्यों का जिक्र है। उदघाटन अवसर पर दर्शकों में इसका वितरण किया गया। महोत्सव की परंपरा के अनुसार छात्र-छात्राओं की ओर से एक विशेष नाव तैयार की गई थी। यहीं से महोत्सव के शुभारंभ की विधिवत घोषणा हुई। 

 
विज्ञापन

8 of 8
बीएचयू सृष्टि-2018 - फोटो : अमर उजाला
इसकी खासियत यह थी कि नाव के कोने पर बंधी एक रस्सी को पकड़कर निदेशक ने जैसे ही खींचा उसमें से सृष्टि 2018 लिखा उपर दिखने लगा। रंग-बिरंगी बत्तियों से संस्थान परिसर को जगमगा दिया गया है। शताब्दी कृषि भवन सभागार को सृष्टि की टीम ने रंग बिरंगे फूलों से ऐसा सजाया था कि जैसे कोई प्रोफेशनल डेकोरेटर्स ने सजाया हो। इन सबके बीच सभागार के मुख्य द्वार पर बनी फूलों की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें