फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी उत्सव में कुमार विश्वास: 'रुद्राक्ष' में उमड़ी भीड़, हाथ में वीआईपी पास लिए निराश लौटे हजारों लोग

Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
काशी उत्सव में कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय काशी उत्सव की पहली शाम की महफिल को कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविता के दम पर लूट लिया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अब तक होने वाले कार्यक्रम में सबसे अधिक भीड़ मंगलवार को दिखी। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए वैसे तो अंदर सभागार खचाखच भरा लेकिन बाहर हजारों लोगों को बिना कार्यक्रम के ही लौटना पड़ा।

ये वैसे लोग थे, जिनके हाथ में वीआईपी पास था। वे अंदर जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ जद्दोजहद करते रहे। इधर-उधर फोन भी मिलाया लेकिन अंदर जाने का मौका नहीं मिला। हर कोई आयोजकों के प्रति अपना गुस्सा दिखा रहा था। कहा कि जब कार्यक्रम में बुलाने के लिए पास दिया गया तो अंदर भी जाने देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोका - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक भारत-जापान मैत्री के प्रतीक 1200  सीटों की क्षमता वाले रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सभागार में इस आयोजन के लिए तीन हजार से अधिक लोगों को पास वितरित किए गए थे। मंगलवार शाम गेट पर भीड़ इतनी अधिक थी कि कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 7
काशी उत्सव में कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
शब्दों को अपने अंदाज में पिरो कर काव्य गढ़ने और पढ़ने वाले कुमार विश्वास बाबा की नगरी में आए तो उनके मिजाज पर भी इसका रंग छाया। काशी उत्सव की पहली संध्या पर काव्य का उल्लास बिखेरा और दीवाना भी बनाया। 

4 of 7
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का सभागार खचाखच भरा रहा तो कुछ लोगों ने खड़े होकर कुमार विश्वास की कविता को पूरे उत्साह के सुना। कुमार विश्वास ने एक के बाद एक कविता और गीत की प्रस्तुति से काशी उत्सव के पहले दिन की शाम की महफिल लूट ली। 
विज्ञापन

5 of 7
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ये गंगा का किनारा है गीत के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट करते हुए गंगा की महत्ता को भी बताया। इसके बाद देश वंदना में जयशंकर प्रसाद के गीत अरुण यह मधुमय देश हमारा, जहां पहुंचे अनजान क्षितिज को, मिलता एक सहारा। की प्रस्तुति से जयशंकर प्रसाद को याद किया।
विज्ञापन

6 of 7
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
16 से 18 नवंबर तक आयोजित काशी उत्सव में काशी के विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्ट विभूतियों के जीवन, दर्शन एवं कृतियों को परिचर्चा, प्रदर्शनी, लघु-चलचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
17 नवंबर की शाम मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पद्मश्री भारती बंधु की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। 18 नवंबर को मनोज तिवारी द्वारा तुलसी की काशी की प्रस्तुति होगी। काशी उत्सव में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क है।  कार्यक्रम के पास के लिए रुद्राक्ष में पंजीकरण कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें