सौ से ज्यादा वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। कनाडा से काशी लाई गई माता अन्नपूर्णा की मूर्ति सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित हो गईं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधान से माता की मूर्ति की पूजा कर स्थापना का विधान पूर्ण किया। यह वही प्रतिमा है जो कनाडा में एक म्यूजियम में रखी हुई मिली थी।
माता अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापना से पहले चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन अर्पित किया गया। काशी में माता अन्नपूर्णा को पहला भेंट माना जा रहा है। इसके बाद मूर्ति स्थापना के दौरान भी लोगों ने माता को भेंट देकर स्वागत किया गया।
अन्न-धन की देवी की प्राचीन मूर्ति की वापसी पर सोमवार को वाराणसी के गुरुधाम चौराहे पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुष्पवर्षा करके माता का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने मां अन्नपूर्णा को सोने का मुकुट, हार और कंगन चढ़ाकर श्रृंगार किया। इसके बाद परिवार सहित सविधि पूजन किया। दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर से निकली शोभायात्रा के रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 6
चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन की पहली भेंट
- फोटो : अमर उजाला
फल, फूल, मिष्ठान्न और चुनरी के साथ ही अन्न-धन मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की ओर से भी पूजन और अनुष्ठान के दौरान भेंट की गई। पूजन अनुष्ठान पूर्ण होने और मूर्ति स्थापना के बाद जैसे-जैसे श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आए उन्होंने भी मां अन्नपूर्णा को कुछ न कुछ भेंट देकर उनका स्वागत किया।
इससे पहले एक तरफ सुबह छह बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने धाम में प्राण-प्रतिष्ठा का विधान आरंभ किया और ठीक उसी समय शहर के दक्षिणी हिस्से स्थित देवी कूष्मांडा के दरबार के समक्ष माता अन्नपूर्णा का पूजन अर्चन कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की विधिविधान से पुनर्स्थापना के लिए रविवार शाम वाराणसी पहुंच गए थे। सोमवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक दल ने प्रतिमा की पुर्नस्थापना के लिए पूजा-पाठ कराया। सीएम योगी खुद यजमान थे। करीब एक घंटे चली पूजा के बाद सीएम योगी ने प्रतिमा को श्री काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में पुनर्स्थापित किया।
सोमवार सुबह मां की प्रतिमा मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। ज्ञानवापी द्वार पहुंचने पर बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। सीएम योगी ने प्रतिमा की अगवानी की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा की पालकी को अपने कंधे पर उठाया।
इस दौरान बीच-बीच में हर-हर महादेव का उद्घोष भक्ति भाव का संचार कर रहा था। भक्तों में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए देवोस्थान में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने से असीम उत्साह लोगों में नजर आया।