भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन अब स्वच्छ भारत अभियान को गति देगा। रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को शौचालय गिफ्ट करने वाले भाईयों को जिला प्रशासन पुरस्कृत करेगा। इसके लिए कुछ नियम-कायदे भी फॉलो करने होंगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए
विज्ञापन
2 of 6
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी पहल की है मिर्जापुर जिला प्रसासन ने। मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) प्रियंका निरंजन ने स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए जिले में ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना है, रक्षा बंधन त्योहार पर भाई बहन के अटूट प्रेम को देखते हुए इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
gift
- फोटो : self
सीडीओ ने अपील की है कि भाई अपने बहनों की रक्षा करने के साथ ही शौचालय भी उपहार स्वरूप प्रदान करें। प्रतियोगिता में 15 से 75 आयु वर्ग के भाई भाग ले सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि प्रतियोगिता 15 से 30 जुलाई तक होगी। ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले भाई को डीएम और सीडीओ पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
4 of 6
raksha
- फोटो : अमर उजाला
सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय ट्रिगरिंग टीम गांव-गांव जाकर ट्रिगरिंग एवं प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार करेंगे। सीडीओ ने बताया कि ब्रदर नंबर वन के तहत आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भाई द्वारा गिफ्ट किए गए शौचालय के साथ अपनी बहन व खुद की फोटो, आवेदन पत्र को भर कर 30 जुलाई तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
raksha
- फोटो : self
प्रतियोगिता में दो गड्ढे वाले सोख्ता शौचालय बनाने वाले भाई को ही शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता की निगरानी व मॉनिटरिंग ब्लॉक एवं जिला स्तरीय दल करेगा। दल का गठन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी करेंगे।
रक्षाबंधन पर सजे मोहाली के बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार शशि उप्रेति ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार हेतु जमा आवेदनों का एक से तीन अगस्त के दौरान भौतिक सत्यापन और फोटो अपलोड ब्लॉक स्तरीय दल की देखरेख में किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय दल आवेदनों की गुणवत्ता के आधार पर तीन श्रेष्ठ आवेदनों को जिला स्तरीय दल को भेजेगा। इसके बाद पांच और छह अगस्त को जिला स्तरीय दल प्राप्त श्रेष्ठ आवेदनों को पुरस्कार श्रेणियों में बांटेगा।