मेयर ने किया उद्घाटन।
- फोटो : अमर उजाला
उद्यान विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित मंडलीय फल पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का मेयर मृदुला जायसवाल ने उद्घाटन किया। सैकड़ों प्रजाति के रंग बिरंगे फूल, फल और सब्जी ने लोगों का मन मोह लिया। तो वहीं कांटों से भरे कैक्टस, 50 साल के बोनसाई पीपल और पाकड़ आकर्षक का केंद्र रहे। सेल्फी पॉइंट होने के बावजूद लोगों ने फूलों से बने आम, पान, हाथी, हिरन और मोर के साथ खूब सेल्फी ली।