11 विधायकों की उम्र में घोटाला।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर आज वोटिंग चल रही है। पिछले चरण की तरह इस चरण में भी 11 ऐसे विधायक मैदान में हैं, जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या कम रह गई। एक विधायक तो ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र पांच साल में आठ साल घट गई है। वहीं, एक विधायक की उम्र में पांच साल के दौरान 11 साल का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं इन विधायकों के बारे में…
भाजपा विधायक प्रभाष वर्मा एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सांडी सीट पर प्रभाष कुमार वर्मा का मुकाबला सपा की ऊषा वर्मा, बसपा के कमल वर्मा और कांग्रेस की आकांक्षा वर्मा से है।
भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सरेनी सीट पर धीरेंद्र बहादुर सिंह का मुकाबला सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव और कांग्रेस की सुधा द्विवेदी से है।
2017 में लखनऊ मध्य से जीते योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक इस बार लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ कैंट में ब्रजेश पाठक का मुकाबला सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी, बसपा के अनिल पाण्डेय और कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह से है।
भाजपा विधायक योगेश वर्मा एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर सीट पर योगेश वर्मा का मुकाबला सपा के उत्कर्ष वर्मा, बसपा के मोहन बाजपेयी और कांग्रेस के डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी से है।
2017 में फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से जीते योगी सरकार के मंत्री जयकुमार सिंह जैकी इस बार बिंदकी सीट से मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बिंदकी में अपना दल सोनेलाल के जयकुमार सिंह जैकी का मुकाबला सपा के रामेश्वर दयाल, बसपा के सुशील कुमार और कांग्रेस के अभिमन्यु सिंह से है।
भाजपा विधायक बम्बा लाल एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सफीपुर सुरक्षित सीट पर बम्बा लाल का मुकाबला सपा के सुधीर कुमार, बसपा के राजेंद्र कुमार और कांग्रेस के शंकर लाल गौतम से है।
2017 में हरचंदपुर से कांग्रेस के टिकट पर जीते राकेश सिंह इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राकेश सिंह का मुकाबला सपा के राहुल राजपूत, बसपा के शेर बहादुर और कांग्रेस के सुरेंद्र विक्रम सिंह से है।
भाजपा विधायक संजय गंगवार को पार्टी ने एक बार फिर टिकट दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
संजय गंगवार का मुकाबला सपा के शैलेंद्र गंगवार, बसपा के शाने अली और कांग्रेस के शकील अहमद नूरी से है।
भाजपा विधायक सौरभ सिंह को पार्टी ने एक बार फिर टिकट दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
कस्ता विधायक सौरभ सिंह का मुकाबला सपा के सुनील कुमार लाला, बसपा की हेमवती देवी और कांग्रेस के राधेश्याम से है।
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
माधवेंद्र प्रताप सिंह का मुकाबला सपा के पद्मराग सिंह यादव, बसपा के राहुल तिवारी और कांग्रेस के राजवर्धन सिंह से है।
2017 में भाजपा के टिकट पर जीते श्याम प्रकाश एक बार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
गोपामऊ में श्याम प्रकाश का मुकाबला सपा की राजेश्वरी, बसपा के सर्वेश कुमार और कांग्रेस की सुनीता देवी से है।