फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 22 Sep 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करती महिला और विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
करीब छह महीने पहले हजारों सपने लेकर ससुराल आई पूजा ने कभी नहीं सोचा होगा कि चंद महीनों में ही उसकी दुनिया उजड़ जाएगी। पूजा अपनी ससुराल में पति व अन्य परिजनों के साथ खुशी-खुशी रह रही थी, लेकिन पहले से ही पीछे पड़े मनचले उसे यहां पर भी परेशान करने लगे। वहीं मंगलवार को पूजा मनचलों की धमकी से इतना आहत हो गई की, उसने खौफनाक कदम उठा लिया।    

थाना तितावी के गांव काजीखेड़ा के रहने वाले सुभाष की बेटी पूजा की शादी इसी साल 23 अप्रैल को जनकपुरी निवासी दीपक के साथ हुई थी। अब पत्नी की मौत के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जनकपुरी में मनचलों द्वारा पति और सास की हत्या की धमकी देने के बाद पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मुख्य आरोपी सोनू की बुआ भी काजीखेड़ा में रहती है। वह अपनी बुआ के पास आता-जाता रहता था। इस दौरान वह पूजा को परेशान करता था। इसके चलते परिजनों ने पूजा की शादी कर दी। इसके बाद भी सोनू और उसके दो साथी पूजा को परेशान कर रहे थे।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथियों ने गत 10 सितंबर को पूजा के मायके काजीखेड़ा में उसके घर पर फायरिंग की थी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी थाना तितावी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे और उन्होंने मंगलवार रात सोनू ने मोबाइल पर गाली-गलौज की और उसके पति व सास को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक महिला की मां रोशन देवी ने बताया कि सोनू ने मंगलवार को पूजा व दीपक को धमकी दी थी। तितावी पुलिस ने फायरिंग के मुकदमे में कार्रवाई नहीं की। वह सभी एसएसपी से शिकायत करने कचहरी में प्रार्थना पत्र तैयार करा रहे थे, तभी उन्हें आत्महत्या की सूचना मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें