आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली के चलते बारिश ने मुश्किलें बढ़ाईं तो कुछ अभ्यर्थियों का दर्द छलक पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि जूतों में पानी भरने की वजह से सेना में अग्निवीर बनने का सपना टूट गया। वहीं बारिश के कारण मैदान पर कीचड़ बन जाने से मुश्किल हालात के बीच अभ्यर्थी दौड़े।
बताया गया कि भर्ती के पहले दिन गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर तहसील के 8300 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। वहीं बुधवार यानी आज हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली में दौड़े हैं। हालांकि मौसम अभी भी खराब है और बारिश की वजह से मैदान में कीचड़ हुई है।