फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब!: बाइक सवार के हाथ में थमाया एक लाख रुपये का चालान, युवक के उड़े होश, दिलचस्प है पूरा मामला

Thu, 29 Jul 2021 09:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
बाइक के कागज नहीं दिखाने पर एक लाख रुपये का चालान कटा तो युवक के होश उड़ गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने अपनी गलती मानते हुए चालान रसीद में कुछ बदलाव किया। तब जाकर युवक ने थोड़ी राहत की सांस ली।

ये है मामला 
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गंगानगर थाने में तैनात एक दरोगा ने एक लाख रुपये का चालान काट दिया। इससे युवक के होश उड़ गए। दरअसल, थाने में तैनात एक एसआई वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार युवक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उसका एक लाख रुपये का चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि दरोगा द्वारा गलती से चालान हो गया। वह दस हजार रुपये का चालान कर रहे थे। गलती से एक शून्य ज्यादा लग गया। वाहन स्वामी कोर्ट में जाकर इसे ठीक करा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में खूब कटे चालान
कोरोना संक्रमण काल में बेवजह सड़क पर घूमने वालों के चालान काटकर यातायात पुलिस लखपति बन गई। मेरठ में दो महीने में ही कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान काटे गए और करीब 52 लाख रुपये की वसूली की गई। कोरोना से बचने की चेतावनी देने के साथ ही चालान काटने में भी टीमें आगे रहीं। सिविल के साथ मिलकर यातायात पुलिस की टीमों ने कहीं पर ई-चालान किया तो कहीं मौके पर ही कार्रवाई की।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में अप्रैल और मई के महीने में धड़ाधड़ चालान काटे गए। सड़क पर जो भी बेवजह दिखाई दिया उसका चालान कर दिया। बार-बार गलती करने पर पुलिस ने पांच से 10 हजार तक का चालान किया है। पुलिस ने दावा किया कि कोविड-19 का पालन कराने के लिए ही यह सख्ती की गई। अधिकतर चालान बेवजह घूमने वाले लोगों के किए गए थे।

4 of 5
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
शहर में 10 हजार तक के चालान काटे
20 मई को देहली गेट थाने की पुलिस ने इमरान निवासी खेरनगर का 10 हजार का चालान किया। यह पहला सबसे बड़ा चालान हुआ था। इसमें पहले इरफान का मास्क न लगाने पर 500 रुपये का चालान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेकिंग करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं 21 मई को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला ठठेरवाड़ा के व्यक्ति का 10 हजार रुपये का चालान किया। चेतावनी के बावजूद उसने दूसरी बार मास्क नहीं पहना था। उसका पहला चालान एक हजार रुपये का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें