फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शादी के जश्न में डूबे थे बराती-घराती, दूल्हे की भांजी अचानक मंडप से हुई गायब, चंद मिनट बाद सामने आया खौफनाक सच 

Tue, 16 Nov 2021 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार रात बराती और घराती शादी के जश्न में डूबे हुए थे। इसी बीच दूल्हे की भांजी अचालक लापता हो गई, नहीं मिलने पर उसकी तलाश की गई तो किशोरी बैंक्वट हॉल के बाथरूम में मृत मिली। किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बरातियों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रवि बालियान शामली का रहने वाला है। 

मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की शादी का कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की भांजी लापता हो गई। परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की तो वह बैंक्वेट हॉल के एक कमरे के बाथरूम में मृत मिली। लड़की के पास नशे में धुत एक युवक मिला। युवक के साथ मारपीट की गई, वह बेहोश हो गया था। शोर मचाने पर बराती और घराती वहां पहुंच गए। लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर मिलते ही शादी समारोह में खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने हंगामा किया तो बैंक्वेट हॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की व युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में लोगों के साथ गार्डों द्वारा मारपीट की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अंकित चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार आक्रोशित है, मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया। देर रात तक पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी शादी समारोह में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी न तो पीड़ित परिवार और न बैक्वेट हॉल वालों को है। 
 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमरे के बाहर टूटी पड़ी मिलीं चूड़ियां 
घटनास्थल पर कमरे के बाहर जगह जगह टूटी हुई चूड़ियां महिलाओं के बालों में लगने वाली क्लिप का पड़ा होना इस बात का बयान दे रहा है कि मृतका के परिवार की महिलाओं से बैंक्वेट हॉल वालों ने जमकर मारपीट की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
5 मिनट में निपटाया शादी का कार्यक्रम, दुल्हन को किया विदा
शादी समारोह में लड़की की हत्या का पता लगते ही शादी का कार्यक्रम दोनों परिवार के लोगों ने पांच मिनट में निपटाया। आनन-फानन में दुल्हन को विदा किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की गहनता से जांच हो रही है कि आखिर आरोपी रवि बालियान के मरने वाली लड़की से क्या संबंध थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें