फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी का खौफ: अपने अंदाज में पहुंचे प्रभाकर चौधरी, वायरल ऑडियो से पुलिसकर्मियों में बेचैनी, तस्वीरें

Wed, 16 Jun 2021 03:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ के नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी बुधवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचे। खास बात है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपने अंदाज में ही सर्किट हाउस पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लगी। इस दौरान सीओ एलआईयू ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत की।

नवागत एसएसपी का ऑडियो वायरल, पुलिस कर्मियों में बेचैनी 
नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। बताया गया कि यह ऑडियो मुरादाबाद में एसएसपी बनने के बाद का है। इसमें वह पुलिस वालों से अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। धरातल पर पुलिसिंग, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस विभाग द्वारा मिलने वाले पैसे से बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने की बात ऑडियो में कही गई है। वहीं, आईपीएस अजय साहनी ने मेरठ का चार्ज छोड़ दिया है। दिनभर उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ: अधिकारियों ने एसएसपी का स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
उधर, चोरी की गाड़ी के साथ पकड़े जाने पर हापुड़ से सिपाही संजय यादव को जेल भेजने पर दागी पुलिसकर्मियों में दहशत है। कार्रवाई का खौफ उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। स्थानांतरण होने के बाद भी लंबे समय से मठाधीश बने पुलिसकर्मी अब जिले से रिलीव कराने में लगे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दागी पुलिसकर्मियों की सूची बनवाई है। इन पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ: अधिकारियों ने एसएसपी का स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
मेरठ जोन के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और गाजियाबाद जिले में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दागी पुलिसकर्मियों की सूची बनाई गई। इसमें सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर के नाम है। इसकी शुरुआत हापुड़ से हुई। एसपी हापुड़ नीरज जादौन ने जांच के बाद एसओजी में तैनात सिपाही संजय यादव को चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार कराया और फिर उसे जेल भेज दिया। 

4 of 5
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala
बताया गया कि हापुड़ पुलिस ने तीन दिन सिपाही से पूछताछ की। इसमें कई राज खुले हैं। सिपाही के पकड़े जाने से दागी पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई थी। इसके बाद स्थानांतरण हुए पुलिस वाले अपने अपने जिले से रिलीव कराने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
बताया है कि दागी पुलिसकर्मियों की सूची अधिकारियों ने बनवाई है, जिन पर कार्रवाई होनी है। कार्रवाई के डर से उक्त पुलिसकर्मी रिलीव कराने में लगे है। बताया है कि मेरठ जिले में 18 पुलिसकर्मी है, जिनका स्थानांतरण दूसरे जनपद में हो चुका है। लेकिन वह जिला छोड़ने को तैयार नहीं थे। वहीं अब नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी का ऑडियो सुनकर दागी पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें