फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB Student Murder: इनामी सनी व अतुल के पीछे लगी तीन राज्यों की पुलिस, मां और एयर फोर्स में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे भाई को भेजा जेल

Mon, 23 May 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पराग का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मेरठ के मोदीपुरम स्थित पाबली खुर्द गांव में कानून के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में दोनों इनामी बदमाश सनी काकरान और अतुल अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि पुलिस ने सनी काकरान की मां उषा को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद में रिश्तेदार के यहां रह रही थीं। पुलिस उससे पूछताछ कर आरोपियों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
पाबली खुर्द में जमीन के विवाद में छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या की साजिश 15 दिन पहले गाजियाबाद में रची गई थी। इस मामले में गिरफ्तार इनामी बदमाश सनी की मां उषा और भाई अंकुर को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनी और अतुल एक-एक लाख के इनामी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड सहित तीन राज्यों के शहरों में आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके बावजूद यह आरोपी अब तक पुलिस या एसटीएफ की गिरफ्त में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
इस वारदात से पहले सनी और अतुल ने 28 अगस्त 2021 को चिंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज चौधरी की हत्या की थी। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में भी हत्या की वारदात में इन आरोपियों का नाम सामने आया था, जबकि हरिद्वार में पेट्रोल पंप पर लूट सहित अन्य वारदात लगातार करते रहे। इसके बावजूद पुलिस और एसटीएफ अब तक इन दोनों को नहीं पकड़ पाई है।

वहीं, गिरफ्तार आरोपी अंकुर ने पुलिस को बताया कि छात्र की हत्या की साजिश में सनी, अंकुर और उनकी मां उषा शामिल रही। बाद में सनी ने ही संदीप को भी बुलाया था। उषा ने बताया कि वह गाजियाबाद में किराये के मकान पर रह रही थी। वहीं पर ही सनी काकरान भी उससे मिलने के लिए आता था। जमीन के विवाद के चलते सनी और अतुल गुस्से में थे। इसलिए वारदात से पहले प्रयाग चौधरी के परिवार की रैकी की गई।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
एयरफोर्स में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहा था अंकुर
सनी का भाई अंकुर एयरफोर्स में तीन साल पहले भर्ती हुआ था। इन दिनाें वह चांदीनगर बागपत में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहा था। अंकुर छुट्टी पर घर आया हुआ था। 

4 of 7
मेरठ न्यूज, प्रयाग हत्याकांड - फोटो : amar ujala
प्रयाग के पिता ने कहा, परिवार की सुरक्षा बढ़ाए पुलिस
प्रयाग चौधरी की हत्या के बाद से ही परिवार सहित गांव के लोगों में दहशत है। पुलिस ने पुलिस बल तैनात किया है, लेकिन मृतक के पिता निरंकार सिंह और भी अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अभी वहां परे दो सिपाही 24 घंटे पीड़ित परिवार को सुरक्षा दे रहे हैं। वहीं, परिजनों को डर है कि सनी और अतुल फिर से हमला न कर दें।

 
विज्ञापन

5 of 7
दूसरे दिन भी घर से मिले खोखे - फोटो : amar ujala
बसपा नेता के भाई की भी सुरक्षा बढ़ाई
चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज चौधरी के भाई अशोक चौधरी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अशोक चौधरी अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम फेज वन में रहते हैं। अशोक ने पुलिस को बताया था कि भाई की हत्या के बाद से सनी और अतुल उनकी भी हत्या की फिराक में हैं। कई बार उन्होंने रैकी भी की है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी सनी - फोटो : amar ujala
अभी और लोग भी हैं निशाने पर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐसी आशंका है कि कुछ अन्य लोग भी इन बदमाशों के निशाने पर हो सकते हैं। इनकी जिन लोगों से दुश्मनी है, उन्हें चिह्नित कर वारदात की जा रही है। ऐसी घटनाओं से पहले रैकी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि छात्र हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।  परिवार के लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें