फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा-ए-मौत: जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

Mon, 23 May 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
मुनीर - फोटो : amar ujala
बिजनौर में कुख्यात मुनीर को 2016 में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के केस में सजा ए मौत सुनाई जा चुकी है। वह तब से ही जेल में बंद है। सलाखों के बीच होने के बाद भी मुनीर सोशल मीडिया के सहारे दोस्तों से जुड़ा हुआ है। मुनीर के इंस्टाग्राम को कौन चला रहा है, यह सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस की सर्विलांस टीम पड़ताल में जुटी हुई है। 

एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने के तुरंत बाद मुनीर फरार हो गया था जबकि साथी रैय्यान को सहसपुर में ही छोड़ गया। मुनीर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए चार पिस्टल लेकर आया था, जिसमें दो रैय्यान को देकर बाइक पर बैठाया। रैय्यान को पहनने के लिए अपनी शर्ट भी मुनीर ने ही दी थी। मुनीर तो भाग गया लेकिन जब रैय्यान को पकड़े जाने का डर लगा तो वह सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराने के लिए मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर पहुंचा। बस यहीं से पुलिस के हाथ क्लू लगा और रैय्यान को धर दबोचा गया। बस इसके बाद से इस पूरे हत्याकांड की तहें खुलतीं चली गईं। दोनों आरोपियों को शनिवार को सजा-ए-मौत दे दी गई, लेकिन अब सवाल यह है कि आखिर मुनीर के सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल कर रहा है:-
विज्ञापन

2 of 6
मुनीर अहमद - फोटो : amar ujala
इंस्टाग्राम पर मुनीर महताब के नाम से एक अकाउंट है। इस पर रविवार दोपहर तक मुनीर के फोटो अपलोड किए गए। वहीं, एक पोस्ट में लिखा गया, मौत से नहीं डरते। यह पोस्ट फांसी की सजा को लेकर की गई है। बता दें कि मुनीर साल 2016 से जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत : मुनीर ने इसलिए की एनआईए अफसर की हत्या, रैय्यान को दो पिस्टल देकर पहनाई थी अपनी शर्ट

 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी मुनीर को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के बाद साल 2016 में मुनीर की गिरफ्तारी हुई थी। उस वक्त वह तिहाड़ जेल में बंद हुआ। बाद में उसे प्रदेश की नैनी जेल भी भेज गया है। अब वह सोनभद्र की जेल में बंद है।

 

4 of 6
बिजनौर पुलिस - फोटो : amar ujala
शनिवार के दिन मुनीर और उसके साथी रैय्यान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। पुलिस कस्टडी में उसे कोर्ट लाया गया। कोर्ट में आने के दौरान समेत कई अन्य फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए हैं। जिन्हें 250 से लेकर 300 तक लाइक मिले हैं। कुछ पोस्ट शेयर भी की गईं। 

यह भी पढ़ें: Tanzil Murder: जालिम को फांसी की सजा अल्लाह की है रजा.., एनआईए अफसर की हत्या के चश्मदीद भाई ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर पुलिस - फोटो : amar ujala
अब सवाल यह उठता है कि जब मुनीर जेल में बंद है तो उसका इंस्टाग्राम आखिर कौन चल रहा है। उसकी गैंग के लोग हैं या फिर कोई दोस्त, यह जांच का विषय है। इंस्टाग्राम पर मुनीर के सैकड़ों फोटो डाले गए हैं। इंस्टाग्राम पर मुनीर के अकाउंट होने की बात पता लगते ही बिजनौर पुलिस की सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि मुनीर के नाम पर कौन अकाउंट को एक्टिव रखे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : Amar ujala
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर मुनीर के फोटो और नाम लिखकर कौन अकाउंट चला रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। साइबर सेल और सर्विलांस को लगाया गया है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें