इलाकों को सैनि
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके लिए महाराष्ट्र के अमरावती के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क करेगी, ताकि मरीज वहां कहां रहता था, किस- किस के संपर्क में रहता था, इसके घर को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। उन गली, मोहल्ले के लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। उनकी तबीयत कैसी है। इसके अलावा यह जिन दो ट्रेनों से आया, किस बोगी में था, कहां से चढ़ा था, कहां तक आया था। उन बोगी में कौन- कौन लोग सवार थे, उनकी भी लिस्ट निकाली जाएगी। उनमें कोई संक्रमित तो नहीं है, उनमें अगर कोई संक्रमित है तो वह किन लोगों से मिला था। इसकी पड़ताल होगी।