फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, पांच साल के बेटे संग चर्च की चोटी पर चढ़ा युवक, पुलिस की पिटाई था नाराज, तस्वीरें

Sat, 28 Mar 2020 10:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा शख्स चर्च की चोटी पर अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ चढ़ गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पंजाब पुलिस ने उसे पीटा था। जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन
1 of 4
चर्च पर चढ़े युवक को नीचे उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा रायबरेली निवासी रवि शंकर सहारनपुर में कोर्ट रोड स्थित कैथोलिक चर्च की चोटी पर अपने पांच साल के बेटे पवन के साथ चढ़ गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर युवक की पंजाब पुलिस ने पिटाई की थी, जिससे वह नाराज हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
चर्च की चोटी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मालगाड़ी में छिपकर युवक सहारनपुर पहुंचा। चर्च पर चढ़ने का पता लगते ही जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच युवक ने बच्चे को नीचे फेंकने की कोशिश की। जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट ने सिपाहियों के साथ चर्च की चोटी पर चढ़कर किसी प्रकार बच्चे की जान बचाई।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाया - फोटो : अमर उजाला
वहीं रात करीब 8:30 बजे फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां लगाकर कोतवाली सदर बाजार के सिपाहियों ने युवक को पकड़कर नीचे उतारा। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि उसकी मांग थी कि उसके साथ हुए अभद्रता की जानकारी केंद्र और प्रदेश सरकार को पहुंचे।
विज्ञापन

4 of 4
चर्च पर चढ़ने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और सिपाहियों ने दिखाई हिम्मत
रवि शंकर के चर्च की चोटी पर चढ़ने पर डीएम, नगर मजिस्ट्रेट, सिपाही राजवीर, मुकेश और एसपीओ पहलवान ने हिम्मत दिखाई, जो चर्च की चोटी पर चढ़ गए फिर रवि शंकर को उतारा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें