विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
कोर्ट से 14 बंदूक चोरी में आरोपी है अभिषेक, एसटीएफ को दे दी मात
आरोपी अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले न्यायालय के मालखाना में हुई 14 बंदूकों की चोरी के मामले में भी पकड़ा गया था। बाद में पैरोल पर बाहर था। असलहों की बरामदगी के लिए यूपीएसटीएफ भी लगी थी। एक टीम भिंड में डेरा डाले हुए थी। ये राइफल सबसे पहले बसपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के रिश्तेदार बंटी ने खरीदी थी। उसके बाद ये राइफल आगे बढ़ती गई।