फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: बिकरू कांड में जेल भेजे गए दरोगा ने कहा अभी नहीं दे पाऊंगा जवाब, छह पर है आईबी की नजर

Sat, 06 Mar 2021 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे, दरोगा केके शर्मा, पूर्व एसओ विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल में बंद दरोगा केके शर्मा ने विभागीय कार्रवाई के तहत भेजे गए नोटिस के जवाब में जांच अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जमानत पर छूटने के बाद बयान दर्ज करायेगा। अभी उसके पास दस्तावेज और साधन कम हैं। लिहाजा अभी बयान दर्ज कराना संभव नहीं है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी ने अब विधिक राय मांगी है। बिकरू कांड में दहशतगर्दों के साथ चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा भी जेल में बंद हैं। दोनों निलंबित हैं। विभागीय जांच में दोनों दोषी पाए गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की संस्तुति पर दोनों के साथ पांच अन्य पुलिसकर्मियों पर वृहद दंड के तहत कार्रवाई जारी है। जिसमें बयान दर्ज करने के लिए एसपी साउथ दीपक भूकर ने सभी को नोटिस भेजा था। विनय तिवारी ने भी बयान नहीं दर्ज कराए हैं। 

 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
आधा दर्जन और पुलिसकर्मी फंसे
अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने खुफिया विभाग को 56 ऐसे पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी थी जो जय बाजपेई और विकास दुबे के बेहद करीबी थे और बेनामी संपत्ति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने छह पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर लिया है जिनके खिलाफ आरोपों के संबंध में साक्ष्य मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें