फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: विकास दुबे के भाई की सेमी ऑटोमैटिक राइफल भिंड में मिली, इसी से दागीं थीं पुलिस पर गोलियां

Sun, 07 Mar 2021 02:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे के भाई की सेमी ऑटोमैटिक राइफल भिंड में मिली - फोटो : अमर उजाला
बिकरू में दहशतगर्द विकास दुबे ने जिस सेमी ऑटोमैटिक राइफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां दागीं थीं वह शनिवार रात मध्य प्रदेश में भिंड पुलिस ने बरामद कर ली। एक डबल बैरल बंदूक भी बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
राइफल विकास के भाई दीपक दुबे की है। एक सप्ताह पहले जब एसटीएफ ने हथियारों के भिंड कनेक्शन का खुलासा कर असलहों की बरामदगी की थी, उसी से भिंड पुलिस को सुराग लगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मेहगांव व भिंड शहर पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी जग्गू उर्फ आकाश कुशवाहा को सबसे पहले उठाया। उसके पास से दुनाली बंदूक मिली। उससे पूछताछ के बाद देवरी मेहगांव निवासी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से दीपक दुबे की सेमी ऑटोमैटिक राइफल (मेड इन अमेरिका) बरामद हुई।

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
20 दिन पहले खरीदे थे हथियार..
आकाश और अभिषेक ने बताया कि यह हथियार उन्होंने 15 से 20 दिन पहले ही खरीदे हैं। 12 बोर की दुनाली बंदूक 30 हजार रुपये और सेमी ऑटोमेटिक राइफल 3 लाख में खरीदी है। बताया जा रहा है कि दोनों को यह हथियार डिडी नगर निवासी मनीष यादव ने बेचे थे। एक मार्च को विकास के छह मददगारों के साथ मनीष को यूपी एसटीएफ जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कोर्ट से 14 बंदूक चोरी में आरोपी है अभिषेक, एसटीएफ को दे दी मात
आरोपी अभिषेक शर्मा करीब डेढ़ साल पहले न्यायालय के मालखाना में हुई 14 बंदूकों की चोरी के मामले में भी पकड़ा गया था। बाद में पैरोल पर बाहर था। असलहों की बरामदगी के लिए यूपीएसटीएफ भी लगी थी। एक टीम भिंड में डेरा डाले हुए थी। ये राइफल सबसे पहले बसपा नेता सत्यवीर सिंह यादव के रिश्तेदार बंटी ने खरीदी थी। उसके बाद ये राइफल आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें