कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में हुए एमएमएस कांड ने सबको चौंका कर रख दिया है। काकादेव स्थित साईं निवास हॉस्टल में सफाई कर्मचारी द्वारा छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते समय पकड़े जाने पर खूब बवाल हुआ। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, आज हॉस्टल के केयर टेकर और वार्डन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें रावतपुर इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल प्रवेश कराकर आरोपी नहाती हुई छात्रा के वीडियो बना रहा था। इतने में छात्रा की उसके मोबाइल पर नजर पड़ गई। उसने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। छात्रा ने शोर मचाया, तो बाकी छात्राएं आ गईं। इन्होंने आरोपी का मोबाइल देखा, तो उसमें कई अश्लील वीडियो देख छात्राएं भड़क गईं और हॉस्टल के बाहर बवाल कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।