फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur MMS Case: कमरों में आए दिन रिषि करता था ताक-झांक, खुला दरवाजा देख घुस जाता... नहाते हुए बनाता वीडियो

Fri, 30 Sep 2022 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
Kanpur Girls Hostel MMS Case Update: कानपुर के काकादेव इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में छात्राओं ने नया खुलासा किया है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी आए दिन कमरों में ताकझांक करता था। दरवाजा खुला होने पर साफ सफाई और कूड़ा उठाने का बहाना बनाकर अचानक अंदर आ जाता था। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार हॉस्टल की वार्डेन और संचालक से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी। मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। केस के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड की तरह कानपुर में भी काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को छात्राओं ने हॉस्टल के एक कर्मचारी को एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते समय रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन

3 of 10
वीडियो बनाने का आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घटना से आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था। रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं, छात्राओं ने पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया था।

4 of 10
Kanpur Girls Hostel Case - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल का मालिक है सोमानी परिवार
इस भवन का मालिकाना हक सोमानी परिवार के पास है, जिनसे हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेय ने उक्त परिसर किराए पर अनुबंध के साथ लिया था। यहां वो छात्रावास का संचालन कर रहा था। बता दें कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एसपी की नेम प्लेट लगी है। पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

5 of 10
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिखने के लिए सोमानी परिवार द्वारा अपने परिचित पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट को गलत तरीके से लगाया गया था, जो कि नियमों के विपरीत एवं संबंधों का दुरुपयोग है।
विज्ञापन

6 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारी से बात की जा रही है। यदि कोई शिकायत उनके द्वारा दी जाती है, तो उस पर भी पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच करते हुए सभी प्रकार के विधिविरुद्ध कृत कार्यों पर पुलिस कार्रवाई चलन में है।
विज्ञापन

7 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
किसी के नाम पर मकान, हॉस्टल चला रहा था कोई दूसरा, नेमप्लेट तीसरे की
इस मामले में एक और खुलासा हुआ है कि काकादेव के जिस मकान में साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल चल रहा है उसका मकान मालिक कोई और है। उसे चला कोई और रहा है और मकान के बाहर एक एसपी की नेम प्लेट लगी है, जो बुलंदशहर में तैनात हैं। रावतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

8 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल के बाहर एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के नाम की लगी है नेमप्लेट
हॉस्टल के बाहर सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कानपुर के नाम का बोर्ड लगा हुआ था। इसमें सबसे ऊपर अस्थायी निवास भी लिखा है। ऐसे में आशंका हुई कि हॉस्टल कहीं उनका तो नहीं है। वहीं इस संबंध में सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि उनकी कानपुर में तैनाती तो रही है, लेकिन वह कभी उस मकान में रहे नहीं।

9 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं सुरेंद्र नाथ तिवारी
सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक वह मौजूदा समय  बुलंदशहर में एसपी सिटी हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल से उनका कोई संबंध नहीं है। बोर्ड किसने और क्यों लगाया ये नहीं पता। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गर्ल्स हॉस्टल का मालिक शशि सोमानी है। इन्होंने उस मकान को लीज पर मनोज पांडेय को दे रखा था। ऐसे में एसपी का नंबर प्लेट मिलना जांच का विषय है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
Girls Hostel Scandal - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल के कैमरे निकले खराब
हॉस्टल में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। ऐसे में हॉस्टल की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही थी। हॉस्टल में 70 छात्राएं होने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था।

अब तक की जांच में पता चला कि मकान एसपी का नहीं है। उनका नंबर प्लेट किसने और कब लगाया। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें