औरैया मंडी के लिए निकले सब्जी आढ़ती की गला रेतकर और गुप्तांग काटकर हत्या कर शव हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आढ़ती की पत्नी के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों में अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। थाना क्षेत्र के पुरवा अंतोल गांव निवासी सुखलाल (38) सोमवार सुबह पांच बजे मोपेड से सब्जी खरीदने के लिए औरैया सब्जी मंडी के लिए निकला था। अंतोल हाईवे से करीब 30 मीटर पहले एक खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास ही उसकी मोपेड पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी शिष्य पाल, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर छानबीन की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
मृतक के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीने पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़कर चली गई थी। सुखलाल दो बेटियों के साथ गांव में रहकर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
3 of 5
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
ईंट भट्ठे के खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर पर इंटरलॉकिंग ईंटें बनाने वाले भट्ठे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस को अनुमान है कि सुखलाल के घर से निकलते समय ही हत्यारोपी उसके आगे पीछे रहे होंगे। घटना के अंतराल में निकलने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है।
4 of 5
शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
मृतक का गांव में किसी से नहीं था विवाद
मृतक सुखलाल के बड़े भाई रामजी लाल ने बताया कि कुछ महीनें पहले सुखलाल की पत्नी संतोषी उसे छोड़ कर चली गई थी। सुखलाल अपने दो बेटियों के साथ गांव में रह कर सब्जी का व्यापार कर रहा था। 15 मई को ही पत्नी वापस आई है। इसके बाद ही घटना घटित हो गई। परिजनों ने बताया कि उसका गांव व किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की है।
आशनाई में हत्या की आशंका
घटना स्थल पर मौजूद लोग सुखलाल और पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव की चर्चा करते दिखे। जिस तरह से सुखलाल की हत्या की गई है, उसे देख स्थानीय लोग सुखलाल व उसकी पत्नी के बीच किसी के अवैध संबंधों को लेकर चर्चा करते दिखे। वहीं पुलिस भी इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।