फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली धमाके में सातवीं मौत: फातिमा ने दिल्ली में दम तोड़ा, आतिशबाज दामाद को पनाह देने में पूरा परिवार तबाह

Mon, 07 Oct 2024 10:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
कल्याणपुर गांव में हुआ था धमाका - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए विस्फोट में सातवीं मौत फातिमा की हुई है। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी जेठानी, देवरानी और भाभी समेत परिवार की पांच महिलाओं की इस हादसे में मौत हो चुकी है।

दो अक्तूबर को गांव निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी नासिर शाह - फोटो : अमर उजाला
रहमान शाह के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम व तबस्सुम के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना भी मलबे में दबकर मर गई थीं। दो महिलाओं के शवों की पहचान सिरौली निवासी सितारा व नीना उर्फ निकहत के रूप में अस्पताल में हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने दी पुलिस को सूचना 
इनमें सितारा रहमान शाह की बेटी फातिमा की जेठानी व निकहत देवरानी थीं। फातिमा गंभीर रूप से घायल हुई थीं। फातिमा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में पहले लखनऊ पीजीआई व बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को फातिमा ने भी दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राशे खां के जरिये इसकी जानकारी सिरौली थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को भी मिली।

4 of 5
रहमान और उसी पत्नी छोटी बेगम (उपचार के दौरान की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सदमे से नहीं उबर पा रहा रहमान का परिवार
रहमान शाह के पास मामूली जमीन है। दामाद नासिर के परिवार को पनाह देने के चक्कर में इस परिवार को बड़ा झटका लगा है। रहमान शाह का घर नष्ट हो गया। रहमान की पुत्रवधू, दो पोते और बेटी की मौत हो गई। बेटी की देवरानी-जेठानी भी मर गईं। रहमान खुद व उसके दामाद जेल पहुंच गए। 25 हजार के इनामी बेटे वाहिद को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 
कल्याणपुर गांव में धमाके के चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनके समेत पांच आरोपियों पर एसएसपी ने शनिवार रात 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोरा पटाखे भी बरामद किए हैं। आरोपी वाहिद अब भी फरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें