फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ब्लास्ट: धमाके में क्षतिग्रस्त 2 मकानों पर चला बुलडोजर, रहमान भी अरेस्ट; फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

Sun, 06 Oct 2024 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
धमाके में क्षतिग्रस्त दो मकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए दो मकानों को शनिवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। दोनों क्षतिग्रस्त मकानों से खतरा बना हुआ था। अभी तीन मकान और हैं जो विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में नासिर और रहमान शाह सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने नासिर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अस्पताल में भर्ती रहमान शाह को भी शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
धमाके में क्षतिग्रस्त दो मकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कौवा टोला निवासी नासिर शाह कल्याणपुर में अपने ससुर रहमान शाह के घर में अवैध रूप से पटाखे बना रहा था। बुधवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया था। हादसे में दो महिलाओं, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। रहमान शाह, पड़ोसी बाबू समेत पांच मकान जमींदोज हो गए थे। इन मकानों का कुछ हिस्सा बचा हुआ था, जिससे खतरे की आशंका थी। बाबू और रहमान ने पुलिस-प्रशासन से मकान गिराने की अनुमति मांगी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर खड़े पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। सिरौली इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रहमान शाह से थाने में पूछताछ की जा रही है। विस्फोट में वह भी घायल हुआ था, लेकिन अब उसकी हालत सामान्य है। दो अन्य घायलों का अभी इलाज चल रहा है। दो क्षतिग्रस्त मकानों को ढहा दिया गया है।
 

4 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
पांच और नमूने लिए, जांच रिपोर्ट से पता चलेगी विस्फोटक की प्रकृति
पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद मौके से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। इससे विस्फोटक की प्रकृति और तीव्रता का पता चलेगा। शनिवार को रहमान शाह और बाबू के मकान ढहाए जाने के दौरान भी पांच नमूने लिए गए हैं। इनको भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। धमाके में आसपास के पांच मकान जमींदोज होने से विस्फोटक की तीव्रता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बारूद से विस्फोट होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 7
घर के सामने सूखते पटाखे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब तक की जांच से साफ हो गया है कि रहमान शाह के घर में अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी। शनिवार को उसका मकान ढहाए जाने के दौरान खोखे, सुतली आदि मिले हैं। कुछ प्लास्टिक के खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने इनको सील कर जांच के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध फैक्टरी में ज्यादा तीव्रता के पटाखे बनाए जा रहे थे। जिस तरह से रहमान शाह और उसके पड़ोसियों के मकान जमींदोज हुए हैं, उससे धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव कल्याणपुर पहुंचा। पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं। अनाज व कपड़े तक नहीं बचे हैं। इन्हें तत्काल आर्थिक सहायता की दरकार है। इसकी रिपोर्ट वह प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के आलाकमान को देंगे। प्रतिनिधिमंडल में कलीम खान, रियाजुल प्रधान, यूसुफ खान, भोला प्रधान, आशु यादव आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर विस्फोट मामले में पांच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में घर में आतिशबाजी बनाते समय हुए धमाके के मामले में एसएसपी तेजी से कार्रवाई करवा रहे हैं। घटना में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें नासिर और रहमान शाह को जेल भेज दिया गया है। अब पांच आरोपी वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25-25हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी में चार टीम लगी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें