बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए विस्फोट में सातवीं मौत फातिमा की हुई है। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी जेठानी, देवरानी और भाभी समेत परिवार की पांच महिलाओं की इस हादसे में मौत हो चुकी है।
दो अक्तूबर को गांव निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे।